बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » विदेश » Russia and Ukraine war news : रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे युद्ध में दोनों देशों को हुआ भारी नुकसान, मारे गए लगभग डेढ़ लाख सैनिक…………

Russia and Ukraine war news : रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे युद्ध में दोनों देशों को हुआ भारी नुकसान, मारे गए लगभग डेढ़ लाख सैनिक…………

नई दिल्ली :- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है। पश्चिमी देशों में छपने वाले कई अखबारों में निकली खबर के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन के हवाले से कहा है कि रूस को यूक्रेन युद्ध में अत्यधिक भारी नुकसान हुआ है। इन सभी बातों के मध्य नजर मुख्य बात तो यह है कि अब युद्ध के दो साल होने वाले हैं लेकिन अभी तक ना ही यूक्रेन और ना ही रूस ने हताहतों की संख्या को आधिकारिक तौर पर जारी किया है।

हताहतों की संख्या युद्ध को समझने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। केवल इसीलिए नहीं कि यह विषय यूक्रेन और रूस के भविष्य के बारे में बात करता है बल्कि यह भी कि अगर नुकसान उतना ही गंभीर है जितना कि दावा किया जा रहा है। तो फिर इससे ये भी संकेत मिलता है कि आखिर ये युद्ध कब तक जारी रह सकता है। अभी तक यह कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि यह युद्ध कब तक चलेगा। इस युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है लेकिन देश एक दूसरे की बात मानने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन में मारे गए या फिर घायल सैनिकों को लेकर जो आंकड़े आए हैं अभी तक इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हम आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर के महीने में रूस ने युद्ध में मारे गए सैनिकों का एक छोटा सा आंकड़ा जारी जरूर किया था लेकिन यूक्रेन की तरफ से आज भी एक भी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले हर दिन मारे गये रूसी सैनिकों की जानकारी जारी किया करते थे लेकिन अब महीनों से ये सिलसिला थमा हुआ है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने हताहतों की संख्या को लेकर एक आंकड़े जरूर जारी किए हैं लेकिन उस आंकड़े को विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता है। आंकड़ों के हिसाब से एक संकेत मिल जाता है कि यूक्रेन युद्ध में अभी तक कितने सैनिक मारे गये होंगे।

For read more news click here – Actress Bhagyashree news : ‘मैंने प्यार किया’ मूवी की शूटिंग के दौरान 5 महीने की प्रेग्नेंट थी भाग्यश्री, किया बड़ा खुलासा………. – Suryodaya Samachar

रूस को हुए नुकसान को लेकर जो भी डेटा अभी तक सामने आए हैं वो अमूमन पुतिन विरोधी गुटों की तरफ से जारी किए गये हैं जिनके सूत्र क्रेमलिन में होते हैं।

यूक्रेन युद्ध में कितने रूसी सैनिक मारे गये

क्रेमलिन के सूत्रों से पता चलता है कि करीब दो साल से चल रहे इस युद्ध में अभी तक 36 हजार रूसी सैनिक मारे गये हैं। जबिक पुतिन के विरोधी खेमे का मानना है कि करीब 50 प्रतिशत सैनिक गायब हैं। इसी का परिणाम है कि इस युद्ध में रूसी सैनिकों के मारे जाने के आंकड़े का अनुमान 47 हजार से 70 हजार लगाई गई है। वर्तमान में करीब 5 हजार से भी कम रूसी सैनिक यूक्रेन की कैद में हैं जबकि करीब 12 हजार यूक्रनी सैनिक अभी रूस के कब्जे में हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग