बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » राष्ट्रीय » Light rain in Delhi : दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ेगी और भी गलन, चार दिन पड़ेगा भीषण कोहरा…….

Light rain in Delhi : दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ेगी और भी गलन, चार दिन पड़ेगा भीषण कोहरा…….

नई दिल्ली :- पूर्वोत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली में हुई हल्की बूंदाबांदी ने और भी गलन बढ़ा दी है। उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्य में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भारी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी दिन में भी देश के का हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होगी। दिल्ली में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून विज्ञान विभाग ने बताया है कि दिल्ली में घने कोहरे के बाद बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से दृश्यता 200 मीटर से भी कम हो सकती है। दिल्ली में आज हवा की रफ्तार 4 से 10 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। आने वाले अगले दो दिनों के दौरान यानी 23 और 24 दिसंबर के लिए उत्तरी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और ओडिशा में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कोहरे का अलर्ट जारी होने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रखने का आदेश दिया गया है। हाईवे पर सभी बड़े वाहन डीपर का प्रयोग करके ही वाहन चलाएंगे।

यह भी पढ़ें :- Vivek bindra news : मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी द्वारा लगाया गया घरेलू हिंसा का आरोप….. 

 

देश के अन्य राज्यों में मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की भी चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु के चार जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में अभी भी बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में इन चार राज्यों में भारी बारिश हुई है।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश जारी है। अधिक बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसी भयंकर स्थिति पैदा हो गई है और जनजीवन में अस्त व्यस्तता है। इसके अलावा पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

जुड़े रहिए ट्विटर पर भी हमारे साथ – Twitter

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग