बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » राजनीति » Delhi Liquor scam : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 3 जनवरी को फिर बुलाए गए अरविंद केजरीवाल, होगी पूछताछ…….

Delhi Liquor scam : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 3 जनवरी को फिर बुलाए गए अरविंद केजरीवाल, होगी पूछताछ…….

नई दिल्ली :- देश के एक बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार पूछताछ के लिए आमंत्रित किया है। प्रवर्तन निदेशालय का दिल्ली के सीएम को शराब घोटाले के मामले में तीसरा समन है। जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को 03 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।

10 दिन के विपश्यना शिविर गए केजरीवाल

बात करें यदि 10 दिन की तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए विपश्यना शिविर पर चले गए हैं। इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी के सामने पेश होने था। वह उससे पहले ही 10 दिन के विपश्यना शिविर के लिए रवाना हो गए। ईडी के समन का गुरुवार को जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित है। मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं लेकिन यह पिछले समन की तरह गैर कानूनी है।

यह भी पढ़ें:- War between Israel and Hamas : इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर नहीं मिल रहा बातचीत करने का कोई रास्ता……… – Suryodaya Samachar

3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाएगी प्रवर्तन निदेशालय

21 दिसंबर के बदले 3 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा है। 21 दिसंबर को ईडी के सामने उपस्थित न होने पर एक बार फिर से जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। जांच एजेंसी की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री को तीसरा समन है।

आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को रोकने की कोशिश- आतिशी

अभी तक ईडी के द्वारा भेजे गए दो समन पर अरविंद केजरीवाल उपस्थित नहीं हुए हैं। उधर आम आदमी पार्टी ईडी की जांच को पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने का प्रयास करा दे रही है। आतिशी ने गुरुवार को कहा कि ईडी दो साल से इस मामले की जांच कर रही है। भारत के इतिहास में किसी अन्य नीति की इतनी जांच नहीं हुई हैं, जितनी दिल्ली शराब पॉलिसी की हुई है।

जुड़े रहिए हमारे साथ ट्विटर पेज परTwitter

देश दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए सूर्योदय समाचार के साथ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग