Varanasi News :- क्षेत्र के प्रतिष्ठित दोपहिया वाहन शोरूम GS TVS, राजातालाब में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान एक साथ 51 ग्राहकों को TVS Raider मोटरसाइकिलों की डिलीवरी दी गई। इस विशेष आयोजन ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया और बाइक प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात ग्राहकों को उनकी नई मोटरसाइकिलों की चाबियां सौंपकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण एवं भव्य बाइक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मौजूद रहे। GS TVS प्रबंधन ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग की बदौलत ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवाएं, आधुनिक तकनीक से लैस वाहन और आकर्षक योजनाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। वहीं, ग्राहकों ने TVS Raider की आधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन, शानदार माइलेज और आकर्षक डिजाइन की खुलकर सराहना की।
कार्यक्रम का समापन भव्य बाइक रैली और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया और GS TVS की ग्राहक-सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक





