Balika Cloud Kitchen : कानपुर के राजकीय बालिका गृह में ₹5 लाख की लागत से Cloud Kitchen तैयार किया गया है। 15 प्रशिक्षित किशोरियां खाना बनाएंगी और अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा शुरू होने की योजना है।
कानपुर के राजकीय बालिका गृह में रह रही किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। यहां करीब ₹5 लाख की लागत से Cloud Kitchen तैयार किया जा रहा है, जहां प्रशिक्षित किशोरियां खाना तैयार करेंगी। अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह से इस खाने को ऑनलाइन ऑर्डर कर घर या ऑफिस तक मंगाने की योजना है।
Balika Cloud Kitchen 15 किशोरियों को दिया गया खाना बनाने का प्रशिक्षण
राजकीय बालिका गृह, स्वरूप नगर में रहने वाली 15 किशोरियों को खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के शिक्षकों ने दिया है।
इस पहल का उद्देश्य सिर्फ खाना तैयार करना नहीं, बल्कि किशोरियों को ऐसा कौशल देना है जिससे वे आगे चलकर रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
Balika Cloud Kitchen अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है ऑनलाइन बिक्री
करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार Cloud Kitchen में फिलहाल फिनिशिंग का काम बाकी है। योजना के मुताबिक अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से यहां तैयार भोजन की ऑनलाइन बिक्री शुरू की जा सकती है।
Cyber Crime Alert :- साइबर ठगों का नया जाल,आ फ्री कॉइन, रिवॉर्ड और गेम अपडेट के नाम पर भेज रहे लिंक, बच्चों के मोबाइल से कट रहे पैसे
खाने का ऑर्डर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों के माध्यम से लिया जाएगा और निर्धारित समय में ग्राहक तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था होगी।
Balika Cloud Kitchen शुरुआत में रोज बनेंगे 30 से 50 खाने के डिब्बे
जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार शुरुआत में रोजाना करीब 30 से 50 डिब्बे भोजन तैयार करने की योजना है। मांग बढ़ने के आधार पर व्यवस्था का विस्तार किया जा सकता है।
जरूरत के अनुसार 5 से 7 किशोरियां अलग-अलग समय पर खाना बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।
Balika Cloud Kitchen खाने की बिक्री से होने वाली आय का होगा बंटवारा
इस पहल की खास बात यह है कि भोजन की बिक्री से मिलने वाली आय को किशोरियों के बीच बराबर बांटने की योजना है। इससे उन्हें काम का व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा।
Balika Cloud Kitchen संस्था करेगी Cloud Kitchen का संचालन
Cloud Kitchen को आचिन्तय चैरिटेबल फाउंडेशन ने तैयार कराया है और वही इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। बालिका गृह में पहले से मौजूद अतिरिक्त किचन को मौजूदा जरूरतों के मुताबिक विकसित किया गया है।
खाना बनाने के लिए जरूरी बर्तन और अन्य सामान की व्यवस्था भी की जा रही है।
आगे दूसरे बालिका गृहों में भी लागू हो सकता है मॉडल
अधिकारियों के अनुसार अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसी तरह के मॉडल को प्रदेश के दूसरे बालिका गृहों में भी लागू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
इस पहल में कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और पुनर्वास को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







