Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi breaking news today :- नेशनल हाईवे किनारे कबाड़ की दुकानों पर कट रहे चार पहिया वाहन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

Varanasi breaking news today :- नेशनल हाईवे किनारे कबाड़ की दुकानों पर कट रहे चार पहिया वाहन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

रिपोर्ट: अजय कुमार गुप्ता राजातालाब/वाराणसी।

Varanasi breaking news today :-  वाराणसी के नेशनल हाईवे किनारे इन दिनों कबाड़ की दुकानों पर चार पहिया वाहनों की अवैध कटाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मिर्जामुराद से लेकर राजातालाब, रोहनिया, चितईपुर और लंका क्षेत्र तक कई स्थानों पर बिना एनओसी और वैध अनुमति के वाहनों को काटे जाने की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक कुछ कबाड़ दुकानों पर पुराने और संदिग्ध वाहनों को लाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने का कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि कई दुकानों पर प्रतिदिन चार पहिया वाहनों की कटाई की जाती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। यही वजह है कि क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि बिना प्रशासनिक अनुमति के इतने बड़े स्तर पर वाहन काटे जा रहे हैं तो यह गंभीर जांच का विषय है।

जानकारों की मानें तो किसी भी वाहन को कबाड़ घोषित करने और उसकी कटाई से पहले परिवहन विभाग की एनओसी एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर वाहनों को काटा जा रहा है। ऐसे में चोरी के वाहनों को खपाने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Varanasi breaking news today :- हाईवे किनारे गेस्ट हाउसों पर बढ़े सवाल, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की चर्चाएं

सूत्रों के अनुसार कई कबाड़ दुकानों पर देर शाम और रात के समय भी वाहनों की कटाई का काम जारी रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे खुलेआम चल रहे इस कारोबार की जानकारी प्रशासन और संबंधित विभागों को जरूर होगी, इसके बावजूद अब तक किसी बड़े स्तर पर कार्रवाई सामने नहीं आई है।क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से वाहन काटने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में यह कारोबार और अधिक फैल सकता है। 

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. नेशनल हाईवे किनारे कबाड़ की दुकानों पर क्या हो रहा है?

सूत्रों के अनुसार कई कबाड़ दुकानों पर बिना एनओसी और वैध अनुमति के चार पहिया वाहनों की कटाई की जा रही है।

Q2. यह मामला किन क्षेत्रों में सामने आया है?

मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया, चितईपुर और लंका क्षेत्र के आसपास हाईवे किनारे संचालित कबाड़ दुकानों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Q3. बिना एनओसी वाहन काटना क्यों गलत माना जाता है?

नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को कबाड़ घोषित करने और काटने से पहले परिवहन विभाग की अनुमति एवं आवश्यक दस्तावेज जरूरी होते हैं।

Q4. इस मामले में क्या आशंकाएं जताई जा रही हैं?

जानकारों का कहना है कि बिना जांच के वाहन काटे जाने से चोरी के वाहनों के खपाए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Q5. स्थानीय लोगों की क्या मांग है?

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग