Shakib Al Hasan :- बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल-हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर पथराव करने के साथ-साथ पेट्रोल बम भी फेंके। बताया जा रहा है कि शाकिब के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कुछ कट्टरपंथी संगठन नाराज थे।
घर को बनाया निशाना
हमले के दौरान शाकिब अल-हसन के आवास पर जमकर तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले पथराव किया और फिर पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।
Agra News :- आगरा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: अविवाहित गर्भवती बेटी को पिता ने चंबल में डुबोकर मारने का आरोप
देशभर में चर्चा का विषय बना मामला
बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल शाकिब अल-हसन के घर पर हुए इस हमले ने देश की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। घटना के बाद खेल जगत और उनके समर्थकों ने भी चिंता जताई है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






