Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Saharsa News :- सहरसा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलीं गोलियां; बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

Saharsa News :- सहरसा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलीं गोलियां; बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात

Saharsa News :- बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भट्ठा टोला में नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देर रात शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बेटी की बहादुरी से टली बड़ी घटना

पुलिस के अनुसार, विजय यादव की पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी के हाथ से देशी पिस्टल छीन ली। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ी वारदात टल गई और घटना को और गंभीर होने से बचाया जा सका।

हथियार और कारतूस बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और पांच खोखे बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

Indian Railway News :- ट्रेन से सफर पूरा करने के बाद भी मिल सकता है टिकट का पैसा वापस! जानिए रेलवे का खास नियम
दोनों पक्षों पर केस दर्ज

प्रभारी डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग