बड़ी खबर
Railway News: त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत, आनंद विहार-पूर्णिया और सहरसा रूट की 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी संकष्टी चतुर्थी 2026: 2 अगस्त को सावन की पहली चतुर्थी, शिव-गणेश की पूजा से दूर होंगे संकट, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि Ajinkya Rahane :- अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो में बोले- अब नई शुरुआत का समय Saharsa Murder Case :- सहरसा में जमीनी विवाद ने ली युवक की जान, नाथ बाबा पोखर के पास हत्या से सनसनी Spider Man BrandNew Day :- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में सैडी सिंक के किरदार से उठा पर्दा, निभाएंगी एक्स-मेन की ताकतवर म्यूटेंट Mid day meal :- तमिलनाडु के मिड-डे मील में चिकन बिरयानी पर छिड़ी बहस, शिक्षा और पोषण नीति पर उठे सवाल

Home » दिल्ली » Delhi Government :- दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

Delhi Government :- दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500

1 अगस्त से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, आयु और आय सीमा समेत पात्रता के नियम जारी

Delhi Government :- दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘लक्ष्मी योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार के अनुसार, योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लगभग 17 लाख महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र लाभार्थियों के खातों में भेजने की तैयारी की जा रही है।

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

सरकार द्वारा जारी पात्रता के अनुसार—

  • लाभ केवल 21 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को मिलेगा।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक होनी चाहिए।
  • आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी, नियमित पेंशनधारक और अन्य सरकारी आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।
Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन के बाद जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और पात्रता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बचत की आदत को बढ़ावा देना है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग