UPSI exam :- UPSI परीक्षा विवाद पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख
Yogi Adityanath ने यूपी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में उठे विवाद के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र में “पंडित” विकल्प को लेकर विवाद सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को तलब कर कड़ी नाराज़गी जताई।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में किसी व्यक्ति, जाति, धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ऐसी गलती को सरकार किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।
विवादित पेपर बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जो पेपर सेटर्स बार-बार इस तरह के विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए।
इसके साथ ही अब परीक्षा पेपर तैयार करने वाली संस्थाओं के साथ होने वाले समझौते (MOU) में यह शर्त जोड़ी जाएगी कि प्रश्नपत्र तैयार करते समय सामाजिक सम्मान और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं पर जुर्माना और प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
पश्चिमी यूपी में बारिश से खराब हुई फसलों पर भी निर्देश
इस दौरान मुख्यमंत्री ने Uttar Pradesh के पश्चिमी जिलों में हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी भी ली।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को मैदान में जाकर किसानों से बात करने और नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत आयुक्त को निर्देश दिया गया कि वे अधिकारियों से सीधे संपर्क में रहकर जल्द रिपोर्ट तैयार कराएं।
किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों की फसलें बारिश की वजह से खराब हुई हैं, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राहत राशि वितरण में किसी तरह की देरी न हो।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






