बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Uttar Pradesh News :- कांवड़ यात्रा पर यूपी पुलिस हाई अलर्ट, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिए ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के सख्त निर्देश

Uttar Pradesh News :- कांवड़ यात्रा पर यूपी पुलिस हाई अलर्ट, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिए ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के सख्त निर्देश

Uttar Pradesh News :- उत्तर प्रदेश में आगामी कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश सहित प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डीजीपी ने सभी जिलों को ‘जीरो इंसिडेंट-जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, कांवड़ मार्गों, शिविरों और घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने, बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही डीजे की ऊंचाई और ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सीमावर्ती जिलों और पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि ‘यक्ष ऐप’ की सफलता बीट स्तर से मिलने वाली सटीक सूचनाओं पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी 21 श्रेणियों की जानकारी समय पर दर्ज करने, सक्रिय अपराधियों की सूची नियमित रूप से अपडेट करने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नशा, अवैध शराब, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के लिए नए केस डायरी मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के उपयोग तथा थानों में लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को डंपिंग यार्ड में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।

Saharsa Ganja Smuggling :- सहरसा जंक्शन पर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

बैठक में डीजीपी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उनके अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 9 प्रतिशत और मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं सड़क सुरक्षा अभियानों से 800 से अधिक लोगों की जान बचाई गई, जबकि मिशन शक्ति केंद्रों की सक्रियता से दहेज हत्या के मामलों में 43 प्रतिशत और दहेज प्रताड़ना के मामलों में 13 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग