बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » मनोरंजन » Akhanda 2 :- 2 करोड़ की भीड़ में 10 घंटे की शूटिंग — 65 के सुपरस्टार बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ का जबरदस्त एक्सन अवतार!

Akhanda 2 :- 2 करोड़ की भीड़ में 10 घंटे की शूटिंग — 65 के सुपरस्टार बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ का जबरदस्त एक्सन अवतार!

Akhanda 2  :- साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिलता है जो दर्शकों के रोमांच को कई गुना बढ़ा देता है। एक आने वाली साउथ फिल्म को लेकर भी कुछ ऐसा हुआ है जिसने लोगों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। 65 साल के मेगास्टार ने असली महाकुंभ मेले की भीड़ के बीच एक विशालकाय सीक्वेंस फिल्माया है।

ठंडे पानी में करीब 10 घंटे लंबी शूटिंग… और वह भी लाखों की भीड़ में! ये सीन बेहद मुश्किल था, लेकिन सुपरस्टार ने इसे अपने जुनून से पूरा किया। यह सुपरस्टार हैं — नंदमुरी बालकृष्ण, जिनकी फिल्म ‘अखंड 2’ का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं।

2 करोड़ लोगों के बीच रियल लोकेशन पर शूटिंग

फिल्ममेकर बोयापटी श्रीनु ने इंटरव्यू में बताया कि एक बड़े सीन के लिए टीम को बिल्कुल वास्तविक माहौल चाहिए था — भीड़, भावनाएं और भक्ति का सही वातावरण। इसलिए बिना किसी सेट या स्पेशल फ्रेम की व्यवस्था के वे सीधे मेले में पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि नंदमुरी बालकृष्ण रात 12:30 बजे पानी में उतरे और सुबह 10:45 बजे बाहर आए। इसके बावजूद उनके चेहरे पर थकान का कोई नाम-निशान नहीं था, बल्कि खुशी साफ झलक रही थी।

वीडियो सामने आने पर फैंस उनके समर्पण पर पूरी तरह दीवाने हो गए।
एक यूज़र ने लिखा — “इतनी मेहनत के बाद फिल्म ब्लॉकबस्टर ही होगी।”
दूसरे ने मज़ाक में कहा — “बल्लैया का हिंदी में भी अलग ही लेवल का एंटरटेनमेंट है।”

एक्शन का होगा जबरदस्त धमाका

पहली फिल्म ‘अखंड’ ने बालकृष्ण को रहस्यमयी योद्धा और दिव्य योगी के रूप में दिखाकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब ‘अखंड 2: अखंड देवा’ में बोयापटी श्रीनु एक और भी विशाल और भव्य दुनिया रच रहे हैं —
जहां होगा:

ज्यादा एक्शन

ज्यादा आध्यात्म

और कई गुना ज्यादा इमोशन

कहा जा रहा है कि फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। यानी यह साफ है कि अखंड 2 सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि भक्ति और एक्शन का विशाल पर्व बनने वाली है।

Cold moon full moon :- दिसंबर का ‘कोल्ड मून’ सुपरमून होगा 2025 का आखिरी पूर्णिमा: जानें कब दिखेगा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग