बड़ी खबर
Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Home » शिक्षा » UP-TET 2026: CM योगी का बड़ा फैसला – अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन शुल्क नहीं बढ़ेगा

UP-TET 2026: CM योगी का बड़ा फैसला – अभ्यर्थियों को राहत, आवेदन शुल्क नहीं बढ़ेगा

UPTET 2026 :- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विभाग आवेदन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की तैयारी में था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश जारी कर दिए कि शुल्क पहले जैसा ही रहेगा और इसमें किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की जाएगी।

UP-TET परीक्षा के लिए शुल्क बढ़ाने की कवायद पर अब रोक लग गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। विभाग की ओर से शुल्क 600 रुपये से बढ़ाकर 1700 रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली।

सूत्रों के अनुसार, आवेदन शुल्क बढ़ाने की योजना बनते ही सीएम योगी ने हस्तक्षेप किया और आदेश जारी किया कि शुल्क वृद्धि किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगी। इस फैसले से लाखों उम्मीदवारों को राहत मिली है, अब वे पुरानी दरों पर ही आवेदन कर सकेंगे।

फिलहाल दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए शुल्क 600–600 रुपये तय है। प्रस्तावित योजना के अनुसार यह राशि 1700–1700 रुपये करने की सिफारिश की गई थी। यदि कोई अभ्यर्थी दोनों स्तरों में शामिल होता, तो उसे कुल 3400 रुपये चुकाने पड़ते।

2026 में प्रस्तावित परीक्षा

आयोग ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यूपी-टीईटी परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन छात्रों के विरोध के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

UP-TET क्या है?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) राज्य में शिक्षक नियुक्ति की अनिवार्य शर्त है। यह परीक्षा दो स्तरों पर होती है –

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)

Shardiya Navratri 2025: व्रत में जरूर करें इन 5 नियमों का पालन, मिलेगी माँ दुर्गा की कृपा और मनोवांछित फल

इस परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम योग्यता बी.एड, डी.एल.एड या स्नातक डिग्री निर्धारित है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग