बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » Lakhimpur kheeri :- लखीमपुर खीरी में CM आदेश की अनदेखी, बेहजम पंप पर नियमों की उड़ाई धज्जियाँ

Lakhimpur kheeri :- लखीमपुर खीरी में CM आदेश की अनदेखी, बेहजम पंप पर नियमों की उड़ाई धज्जियाँ

Lakhimpur kheeri :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” आदेश की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बेहजम स्थित गौहरपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पंप कर्मचारी बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध करा रहे हैं।

यह नियम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया था, ताकि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा सके। लेकिन पंप कर्मचारियों द्वारा इस आदेश की लगातार अनदेखी की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप

नागरिकों ने आरोप लगाया कि यह कोई नई घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से इस पंप पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को यह लापरवाही क्यों नहीं दिखाई देती? कई लोगों का यह भी मानना है कि पंप को किसी बड़े नेता या अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते यहाँ नियमों की अनदेखी आम हो चुकी है।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद भी अब तक जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि यदि सरकारी आदेशों का पालन ही नहीं होगा, तो सड़क सुरक्षा अभियान का मकसद कैसे पूरा होगा?

लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर पेट्रोल पंप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Lakheempur kheeri:- लखीमपुर के पत्रकारों की लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ 20 दिन का अल्टीमेटम, लखनऊ यात्रा स्थगित

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग