बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » बिहार » West Champaran News :- बगहा में बाघ का कहर: किसान की मौत, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

West Champaran News :- बगहा में बाघ का कहर: किसान की मौत, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल

West Champaran News :- पश्चिम चंपारण जिले के गोवर्धना इलाके में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटके एक बाघ ने रविवार को खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली, जबकि बाघ के हमले में एक वरिष्ठ वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 65 वर्षीय मथुरा महतो (पुत्र स्व. हरदेव महतो) अपने खेत में सोहनी करने गए थे। जंगल के किनारे स्थित खेत में अचानक झाड़ियों से बाघ निकला और उन पर झपटा, फिर उन्हें पकड़कर घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना पर वन विभाग की 15 सदस्यीय टीम, जिसमें अनुभवी टाइगर ट्रैकर और तकनीकी स्टाफ शामिल थे, तुरंत खैरहनी सरेह पहुंची और बाघ की खोज शुरू की। बाघ के मूवमेंट का पीछा करते समय अचानक झाड़ियों से निकलकर उसने टीम के वरिष्ठ ट्रैकर विजय उरांव पर हमला कर दिया। हमले में उनके पैर पर गहरे पंजों के घाव हो गए। साथियों ने साहस दिखाते हुए बाघ को भगाया और घायल को सुरक्षित बाहर निकाला।

विजय उरांव को मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मितलेश कुमार ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन कुछ दिन आराम की आवश्यकता होगी।

बुजुर्ग मथुरा महतो का शव बाद में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, बगहा भेजा गया। इस घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

ग्रामीणों में दहशत
हमले के बाद ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं और बच्चों को घर से दूर नहीं जाने दे रहे हैं। वन विभाग ने बाघ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त वनकर्मी तैनात किए हैं और पिंजरे भी लगाए हैं।

टाइगर ट्रैकर राजू कुमार ने बताया, “हमला बिल्कुल अचानक हुआ, बचने का कोई मौका नहीं मिला।”
वन संरक्षक डॉ. नेशामनी के ने कहा कि बाघ की ट्रैकिंग के लिए विशेष टीम लगाई गई है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें तथा बाघ दिखने पर तुरंत सूचना दें।

बाइट:

डॉ. मितलेश कुमार (रामनगर अस्पताल)

मृतक मथुरा महतो के परिजन

घायल वनकर्मी विजय उरांव

Chandauli News :- डवक में रुपये के लालच से धर्म परिवर्तन का आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग