बड़ी खबर
Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग Varanasi news :- 44वें दीक्षांत समारोह की सफलता के कर्मयोगियों का सम्मान, कुलपति ने 150 से अधिक संविदा कर्मियों को किया सम्मानित Kulgaam Terror Attack :- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 वर्षीय युवक की मौत, एक साल पहले ही हुई थी शादी Saharsa News :- सहरसा में 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में अकेली थी युवती; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच August Rules 2026 :- 1 अगस्त से बदल गए कई नियम: सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC सिस्टम में भी बड़े बदलाव Prayagraj News :- प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना, एयर कंप्रेसर से हवा भरने के आरोप में नाबालिग की मौत

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news :- भाजपा कार्यालय शिवहर में मंडल स्तरीय शिवहर नगर एवं शिवहर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

Sheohar news :- भाजपा कार्यालय शिवहर में मंडल स्तरीय शिवहर नगर एवं शिवहर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न

सूर्योदय समाचार शिवहर त्रिपुरारी कुमार छोटू की रिपोर्ट

Sheohar news :- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शिवहर मैं जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह जी के निर्देशन में भाजपा शिवहर नगर एवं शिवहर ग्रामीण मंडल का संयुक्त रूप में कार्य समिति की सत्र 2025 26 के प्रथम सत्र की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ शाह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार शाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई !

कार्यक्रम का आरंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

बैठक में पूर्व में किए गए सभी कार्यक्रमों की विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में संगठन को गांव गांव तक मजबूत करने और आम लोगों को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को लेकर विशेष चर्चा की गई।

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी संगठन के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह राजेश कुमार राजू जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह शिव संगठन के भीष्म पितामह कहे जाने वाले निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जिला मंत्री बेबी कुमारी मनोज कुमार गुप्ता जिला प्रवक्ता भारत भूषण दुबे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सुरेंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया ! कार्यक्रम समापन में आभार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री छोटू गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

बैठक में परसौनी तैयब के हरि मोहन गिरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह अंग वस्त्र से सम्मानित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई इस कार्यक्रम में शिवहर ग्रामीण मंडल के महामंत्री महंत मनोज गिरी देवेंद्र राय मनोज कुमार बालमुकुंद सुजीत कुमार जायसवाल मनीष कुमार युवा मोर्चा के नितेश गिरी कार्यालय प्रमुख रत्नेश सोनी सहित भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक ,पदाधिकारी एवं 150 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read this news also :- Sonbhadra news :- बकरीद को लेकर अनपरा व शक्तिनगर थानों पर आयोजित हुई पीस कमेटी बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग