बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news:- सीबीएसई द्वारा 12वीं एवं 10वीं की परीक्षा का मेरिट लिस्ट नहीं जारी करने पर राजद नेता नवनीत कुमार झा ने जताई नाराजगी

Sheohar news:- सीबीएसई द्वारा 12वीं एवं 10वीं की परीक्षा का मेरिट लिस्ट नहीं जारी करने पर राजद नेता नवनीत कुमार झा ने जताई नाराजगी

Sheohar news:- [शिवहर से मोहम्मद दानिश खान की स्पेशल रिपोर्ट] केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं और 10वीं परीक्षा के घोषित नतीजे में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है ।इस प्रदर्शन पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट (मेघा सूची) जारी नहीं की ,यानी कि बच्चे ने टॉप किया और कौन बच्चा दूसरे तीसरे नंबर पर रहा यह नहीं बताया गया।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 12वीं की कक्षा की परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक अर्जित करने वाले छात्रों की संख्या में मामूली कमी आई है ।सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रण के अनुसार 12वीं में 88.49 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं । तथा दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 93.66 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग