बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » वायरल » Words most expensive dog :- “दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत 55 किलो सोने के बराबर, जानिए इसके मालिक और कई खास बातें

Words most expensive dog :- “दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता, कीमत 55 किलो सोने के बराबर, जानिए इसके मालिक और कई खास बातें

Words most expensive dog :- बेंगलुरु के डॉग ब्रीडर एस सतीश का अनोखा पालतू कुत्ता

बेंगलुरु के मशहूर डॉग ब्रीडर एस सतीश के पास एक बेहद खास कुत्ता है, जो केवल 8 महीने का है, लेकिन उसका वजन 75 किलो से अधिक है। यह कुत्ता दिखने में बिल्कुल खूंखार भेड़िए जैसा नजर आता है और इसे दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता कहा जा रहा है।

50 करोड़ रुपये में खरीदा गया हाईब्रीड डॉग

एस सतीश ने इस अनोखी हाईब्रीड नस्ल के कुत्ते को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह कुत्ता अमेरिका में कोकेशियन शेफर्ड डॉग और भेड़िए के क्रॉस से विकसित किया गया है और इसे “कैडाबम ओकामी” नाम दिया गया है। इस डील के साथ ही एस सतीश दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते के मालिक बन गए हैं।

रोजाना 3 किलो कच्चा मांस खाता है

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में एस सतीश ने बताया कि यह विशेष नस्ल का कुत्ता अमेरिका में विकसित हुआ है। महज 8 महीने की उम्र में इसका वजन 75 किलो से अधिक हो चुका है। यह डॉग रोजाना लगभग 3 किलो कच्चा मांस खाता है, साथ ही उसकी डाइट में कई अन्य पोषक तत्व भी शामिल किए जाते हैं।

Words most expensive dog

डाइट पर रोजाना 3 हजार रुपये का खर्च

एस सतीश ने बताया कि इस कुत्ते की डाइट पर प्रतिदिन ढाई से तीन हजार रुपये का खर्च आता है। इसकी शक्ल डरावने भेड़िए जैसी है, जिससे डॉग प्रेमियों के बीच इसे लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब दस साल पहले डॉग ब्रीडिंग का काम बंद कर दिया था, लेकिन अब भी उन्हें अलग-अलग नस्लों के कुत्ते पालने का शौक है। इस समय भी उनके पास 150 से अधिक नस्लों के कुत्ते मौजूद हैं।

दुनिया का सबसे दुर्लभ कुत्ता

एस सतीश ने बताया कि “कैडाबम ओकामी” एक दुर्लभ कुत्ता है और यह दुनिया का इकलौता ऐसा डॉग है। उन्होंने पिछले महीने ही इसके बारे में जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद इसे खरीदने का फैसला किया। इस कुत्ते की मां कोकेशियन शेफर्ड नस्ल की है, जो मुख्य रूप से जॉर्जिया, आर्मेनिया, अजरबैजान और रूस के ठंडे इलाकों में पाई जाती है। इन क्षेत्रों में लोग अपने पशुओं और खुद की सुरक्षा के लिए इस नस्ल के कुत्तों को पालते हैं।

Papmochini Ekadashi 2025:- पापमोचिनी एकादशी व्रत से होंगे समस्त पाप समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग