बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » मनोरंजन » Viral video :- एंट्री पर गलत गाना बजते ही गुस्से से तमतमाई दुल्हन, दिखाए ऐसे तेवर कि लोग बोले- ये तो राजा बाबू की राजकुमारी है…देखें VIDEO

Viral video :- एंट्री पर गलत गाना बजते ही गुस्से से तमतमाई दुल्हन, दिखाए ऐसे तेवर कि लोग बोले- ये तो राजा बाबू की राजकुमारी है…देखें VIDEO

Viral video :- हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी का हर पल खास और परफेक्ट हो। हर दुल्हन चाहती है कि उसकी एंट्री भी एकदम ग्रैंड हो, लेकिन सोचिए अगर उस खास पल में कुछ गड़बड़ हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है, मूड खराब होना तो लाजमी है।

ऐसा ही एक वाकया सामने आया, जब एक दुल्हन की एंट्री के दौरान गलत गाना बज गया और वो भड़क गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। भले ही यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

‘वूंपला’ के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी एंट्री के दौरान गलत गाना बजने से बुरी तरह नाराज हो जाती है। दरअसल, जब वह एंट्री कर रही थी, तब बैकग्राउंड में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी’ गाना बजने लगा, जिसे सुनकर उसका पारा चढ़ गया। गुस्से में उसने तुरंत नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद डीजे ने ‘दिन शगना दा’ गाना प्ले कर दिया।

वीडियो में दुल्हन साफ-साफ कहती नजर आ रही है, “मैं ऐसे एंट्री नहीं करूंगी! वही गाना बजेगा… उससे कहो, मैंने पहले ही बोला था!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अरे! ये तो राजा बाबू की राजकुमारी है!” तो दूसरे ने मजाक में कहा, “डीजे वाले बाबू, दुल्हन का ऑर्डर बजा दे!” वहीं, कुछ लोग यह कहते हुए दिख रहे हैं कि “भई, शादी उसी की है तो गाना भी उसी की पसंद का होना चाहिए!”

Viral video :- दुल्हन स्टेज पर करती रही इंतजार, घोड़ी पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक; खुशी का माहौल बदला मातम में

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग