बड़ी खबर
Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट Varanasi news :- सम्मानित पत्रकार अजय कुमार की बहन सरिता सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिली शुभकामनाएं

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news:- सोनभद्र में पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sonbhadra news:- सोनभद्र में पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] विकास क्षेत्र दुद्धी जनपद सोनभद्र में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत सेल्फ एस्टीम मीना मंच जीवन कौशल पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु विकास क्षेत्र की उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मीना सुगमकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रगति के पंख आधा फुल कॉमिक सीरीज अरमान माड्यूल सेल्फ डिफेंस आदि विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा हुई।

इस दौरान मीना मंच का गठन आत्मरक्षा क्लब सुगमकर्ता के कार्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई।प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के सशक्तिकरण हेतु कार्य करेंगे। प्रशिक्षण के उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य व दुद्धी ARP संतोष सिंह के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरण किया।

Viral video :- शर्मनाक! युवक ने सरेआम आवारा कुत्ते के साथ की घिनौनी हरकत, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रवीण द्विवेदी एवं प्रियंका श्रीवास्तव के द्वारा प्रदान किया गया।इसके अंतर्गत समस्त यूपीएस कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालय के सुगमकर्ता प्रशिक्षित किए गए। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग सीमेट प्रयागराज के द्वारा की जा रही है। उक्त प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के दिशा निर्देश में एवं खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अवधेश भारती के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग