बड़ी खबर
Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर की बैठक सम्पन्न

Mirzapur news :- भाकियू लोकशक्ति मीरजापुर की बैठक सम्पन्न

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] विगत 10 जनवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक आवश्यक बैठक जमालपुर विकासखंड के ग्राम भभौरां में ब्लॉक उपाध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान लल्लन यादव और संचालन खुद सुभाष सिंह पटेल ब्लाक उपाध्यक्ष ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री मौजूद रहे। 

बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्या नें बैठक मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री को अंगवस्त्र भेंट करते हुए माल्यार्पण कर नये वर्ष की बधाई दिया। तत्पश्चात मुख्य महासचिव बजरंगी कुशवाहा को उनके जन्मदिन पर अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण करते हुए नये वर्ष 2025 का बधाई दिया और उपस्थित सभी प्रदेश व मण्डल आदि के बरिष्ट पदाधिकारियों का जिला संगठन की तरफ से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Suryodaya Samachar Sonbhadra news : शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का किया स्वागत, रखी अपनी मांगें

बैठक में बक्ताओं नें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही प्रयाग महाकुंभ में आयोजित 19,20,21 जनवरी 2025 के संगम शिविर में जो संगम क्षेत्र प्रयाग के सेक्टर नंबर 8 में आता है, में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए किसान भाइयों का आवाहन किया गया।

इसी क्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्राम सभा भभौरा के ग्राम इकाई का संगठन किया गया। जिसमें बिपिन कुमार पटेल उरफ भोलू को अध्यक्ष, लवकुश त्रिपाठी को महामंत्री, चन्द्रशेखर को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार पटेल को सचिव, कैलाश चौहान को उपाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया । और उनसे आग्रह किया गया की महीने में एक बार अपने गांव में अपनी अपने ग्राम इकाई की बैठक अवश्य किया करें।

बैठक का संचालन

बैठक को राष्ट्रीय संरक्षण राजेंद्र प्रसाद शास्त्री, उत्तर प्रदेश के मुख्य महासचिव बजरंगी कुशवाहा उत्तर प्रदेश व बिहार प्रांत के प्रभारी रामानंद पांडे उर्फ पत्ती बाबा, प्रदेश महासचिव जालिम सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री जटाशंकर पांडे, मंडल अध्यक्ष अली जमीर खान् मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्या, जिलाध्यक्ष ब्यापार प्रकोष्ठ डा जे एस मौर्या, जिला उपाध्यक्ष हरिदास सिंह पटेल, चंदौली जनपद के जिला महासचिव रामनरेश मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया।

तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद 

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा तपेश सिंह, जमुना सिंह , शिवशंकर सिंह पटेल प्रधान नेवादां, रामधनी ओमप्रकाश सिंह ,चंचला तिवारी, सावित्री देवी आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

बैठक की समाप्ति 

बैठक समाप्ति के पश्चात भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने जिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के अनुभवी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदास सिंह पटेल को जिला महासचिव और ब्लॉक उपाध्यक्ष जमालपुर सुभाष सिंह पटेल को जिला सचिव के पद पर पदोन्नति कर मनोनीत किया। जिन्हें जिले के अगली बैठक में नियुक्ति पत्र देकर विधिवत सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा ने दिया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग