बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Mission Shakti phase-5 :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी मिशन शक्ति पेज 5 के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान

Mission Shakti phase-5 :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी मिशन शक्ति पेज 5 के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान

Mission Shakti phase-5 :- (रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता) वाराणसी के राजातालाब थाना अंतर्गत वाराणसी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति पेज 5 के तहत चलाया गया जागरुकता अभियान 14/ 12/ 2024 को राजातलब थाना अंतर्गत बंगालीपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस चला रही जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज फाइव अभियान के तहत वाराणसी जिले के कई इलाकों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में शनिवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के बंगालीपुरी स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल पर राजातालाब थाना पर तैनात भिखारीपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया गया और बताया गया कि किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। भिखारीपुर एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक करिश्मा तिवारी ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर 1090 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाओं को सुरक्षा संबंधित कई सुझाव दिए। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सरकार के द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिखारीपुर एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक करिश्मा तिवारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं व महिलाओं के सशक्तिकरण मिशन हेतु उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। जिसमें छात्राओं महिलाओं को उनकी किसी भी समस्या को बेझिझक साझा करने एवं उसकी गोपनियता बनाए रखते हुए पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी जा रही है।

उप निरीक्षक करिश्मा तिवारी ने यह भी बताया कि महिला पुलिसकर्मी स्कूल,कॉलेज,बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर पर्चे बांट रही हैं और कानूनी सहायता की जानकारी दे रही है। शनिवार को भी कई स्थानों प यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।महिला पुलिस कर्मियों ने कहा कि यदि किसी महिला को जरूरत पड़ती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचना दें।जिससे त्वरित न्याय दिलाया जा सके।

Pushpa 2 boxoffice record :- अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और ;पुष्पा ; की 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई 4 बड़े रिकॉर्ड

महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि अब महिलाओं को अपनी समस्या लेकर थानों में जाने की जरूरत नहीं है।फोन करने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी।गांवों में आयोजित चौपाल में भी महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/uttar-pradesh-news-kanpur-iit-research-scholar-accuses-acp-mohsin-khan-of-sexual-harassment-investigation-continues/

वुमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,डायल 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं।इस मौके पर भिखारीपुर एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक करिश्मा तिवारी, महिला कांस्टेबल सोनी यादव महिला कांस्टेबल सुषमा पटेल यूपीएस उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग