बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- मासूम व नौनिहालों के जिंदगी से खिलवाड़ नंद घर रैक के समीप खुला सोकपिट दे रहा मौत को दावत

Varanasi news :- मासूम व नौनिहालों के जिंदगी से खिलवाड़ नंद घर रैक के समीप खुला सोकपिट दे रहा मौत को दावत

लापरवाही:मासूम व नौनिहालों के जिंदगी से खिलवाड़ नंद घर रैक के समीप खुला सोकपिट दे रहा मौत को दावत डीएम ने लिया मामले का संज्ञान सीडीओ को दिया जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने का आदेश

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत भिखारीपुर में मासूम व नौनिहालों के जिंदगी से खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आराजी लाइन विकास खण्ड के भिखारीपुर में बीते दो से तीन महीने पूर्व वेदांता ग्रुप द्वारा नंद घर बनाकर पठन-पाठन कराने के लिए हैंडओवर कर दिया गया था जिसमे गाँव के छोटे-छोटे मासूम नौनिहाल बच्चे पढ़ने आते हैं।

जहां नंद घर रैक के समीप बीते पंद्रह से बीस दिनों पूर्व रोजगार सेवक कैलाश यादव द्वारा सोकपिट (सोख्ता) बनवाने के लिए खुदाई कराया गया जहाँ पानी भर जाने के कारण कार्य रुक गया तो उसके बाद पानी सूखने पर भी काम को पूर्ण कराना विभाग/रोजगार सेवक मुनासिब नही समझा जिससे नंद घर रैक के समीप खुला सोकपिट दे रहा मौत को दावत।

विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक नन्द घर आंगनवाड़ी केंद्र के सामने पिछले कई दिनों से सोकपिट (सोख्ता) के लिए खुदाई कर उसे खुला छोड़ दिया गया है जो किसी बड़े हादसे को दावत देते नजर आ रहा है।

Varanasi news

वही स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सोकपिट कई दिनों से खोद कर छोड़ दिया गया है नन्द घर में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते है,इस लिए मामले को गंभीरता से लेना चाहिए,लेकिन विभाग के जिम्मेदारो को न नौनिहालों की जिंदगी से कुछ लेना देना है और ना ही अपने काम से जिसका जीता जिगता उदाहरण नंद घर के समीप देखने को मिल रही है।वही ग्राम प्रधान भिखारीपुर राम शरण यादव का कहना रहा कि रोजगार सेवक कैलाश यादव बगैर हमसे पूछे व जानकारी दिए सोकपिट (सोख्ता) का निर्माण कराने के लिए खुदाई करवा और दूसरे काम से रखे ईंट को भी जबरन उसमे लगवा दिए उसी दौरान पानी भर जाने से काम बंद हो गया था।वही इस बाबत जब जिलाधिकारी वाराणसी एस राज लिंगम से बात किया तो उनका कहना रहा कि मामले कि जानकारी नही थी जानकारी हुई है मामला बहुत गम्भीर है।

Varanasi news :- काशी पहुंचे मां शारदा मैहर के प्रधान पुजारी काशी विश्वनाथ का किये दर्शन पूजन लिया आशीर्वाद

इस पर तत्काल जाँच कर कार्यवाही व कार्य पूर्ण कराने के लिए सीडीओ को निर्देशित कर रहा हूँ।वही सीडीओ वाराणसी हिमांशु नागपाल का कहना रहा कि मामले की जानकारी मिली है एक से दो दिनों के भीतर अधूरे पड़े सोकपिट (सोख्ता) कार्य को पूर्ण करा दिया जायेगा,मासूम सहित नौनिहालों के भविष्य/जिंदगी के साथ खिलवाड़/लापरवाही करने वालो के खिलाफ जांचोंप्रांत विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग