बड़ी खबर
Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Mirzapur news :- दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] हलिया थाना क्षेत्र के हलिया देवरी मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम दो बाइक सवारों की आमने-सामने से टक्कर में एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां पर एक को चिकित्सक ने देखते ही मृतक घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी रामेश्वर मौर्य 32 हलिया की तरफ से घर जा रहे थे। वही लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव निवासी रियांशू पांडेय 26 देवरी से अपने रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों टिटिहरिया नाले के पास पहुंचे की आमने-सामने से दोनों की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां कि रामेश्वर मौर्य को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :- Mulayam Singh Yadav birth anniversary :- मुलायम सिंह यादव की जयंती पर गोरखपुर में समाजवादी पार्टी ने किया भावपूर्ण आयोजन

वहीं रियांशु पांडेय गंभीर रूप से घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम कार्रवाई में जुट गई है। हलिया इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई है दूसरे घायल का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग