बड़ी खबर
Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में गंगापुर परिसर में विविध आयोजन

Varanasi news :- प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में गंगापुर परिसर में विविध आयोजन

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] सातवें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में कुलपति प्रोफ़ेसर आनंद कुमार त्यागी के मंशानुसार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा केंद्र चिकित्सा विज्ञान संकाय डॉ विभूति नारायण सिंह गंगापुर कैंपस,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सोमवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।



संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ मनीष कुमार सिंह (परिसर प्रभारी ) गंगापुर कैंपस महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कहा प्राकृतिक चिकित्सा अपने से हम स्वस्थ रहेंगे तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मी नारायण गंगापुर कैंपस ने प्राकृतिक नियमों के बारे में बताया और कहा कि हम प्रकृति से दूर होकर रोग को अपना रहे हैं।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/varanasi-news-burglary-in-jewelery-shop-in-mathurapur-theft-worth-lakhs/

विशिष्ट अतिथि डॉ अविनाश कुमार सिंह गंगापुर कैंपस ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाकर हम अपने तथा अपने परिवार,समुदाय को स्वस्थ रख सकेंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ सुनीता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा हर साल मनाया जाता है 18 नवंबर 1945 को।

महात्मा गांधी नेचर क्योर फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने तथा एक मात्र ऐसा ट्रस्ट है जिस पर गांधी जी तथा दिनशाह मेहता के हस्ताक्षर हैं। डॉ दिनशाह मेहता ने अपना संपूर्ण जीवन और जमीन,मकान सब कुछ प्राकृतिक चिकित्सालय बनाने के लिए दान में दे दिया।स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राकृतिक और सरल उपाय के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।


यह भी पढ़ें :- Varanasi news :- चलते-चलते थम गई जिंदगी, ई-रिक्शा चालक की हार्ट अटैक से मौत


मिट्टी चिकित्सा,जल चिकित्सा,उपवास चिकित्सा,सूर्य किरण चिकित्सा,वायु चिकित्सा,मालिश द्वारा यह चिकित्सा पद्धति का में लाई जाती है।डॉक्टर अर्चना ने प्राणिक हीलिंग के बारे में बताया।डॉ सुनील कुमार यादव ने प्राणी की हीलिंग का अभ्यास सत्र और ध्यान कराया। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी कराया गया। जिसमें आवंला,हरसिंगार,नीम,तुलसी,सदाबहार,आदि पौधे लगाए गए।प्राकृतिक चिकित्सा और योग को जन जन में पहुंचने के लिए रैली का आयोजन किया गया जिसका नारा है। “यह संकल्प हमारा है प्राकृतिक जीवन अपनाना है प्राकृतिक चिकित्सा अपनाना है रोग को दूर भगाना है”। शरीर ईश्वर की अनमोल देन है सेहत का ख्याल रखना हम सब की जिम्मेदारी है प्राकृतिक चिकित्सा के लाभों को समझाया गया स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना इस रैली का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ सुनील कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ बेबी चौरसिया द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ नंदू सिंह,डॉ रमेश मिश्रा,डॉ राम प्रकाश यादव,डॉ मनोज कुमार सोनकर,डॉ पुरुषोत्तम लाल विजय,डॉ आनंद यादव,डॉ महेंद्र प्रसाद,डॉ अनुपम श्रीवास्तव,डॉ रीता,डॉ अर्चना डॉ सुमित घोष,डॉ प्रियंका कुमारी तथा छात्र-छात्राएं 206 की संख्या में उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग