बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » मनोरंजन » Bollywood News:- नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के घर आई नन्हीं परी, देखें उनकी पहली झलक….

Bollywood News:- नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के घर आई नन्हीं परी, देखें उनकी पहली झलक….

Bollywood News :- बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता मां बन गई है। मसाबा गुप्ता ने नन्ही परी को जन्म दिया है। दशहरे के दिन मसाबा और उनके पति स्तयदीप मिश्रा ने ये खुशखबरी फैंस को दी है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बेटी की झलक दिखाई है।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने इसी साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और उन्होंने कल दशहरे वाले दिन बेटी को जन्म दिया।

Bollywood News

अब हाल ही में उन्होंने अपने पति स्तयदीप मिश्रा और बेटी के साथ प्यारी सी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो क्यूट मोमेंट शेयर करती हुई नजर आ रही हैं।

मसाबा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने लिखा है कि हमारी बहुत ही स्पेशल लिटिल गर्ल, एक बहुत ही खास दिन पर आई है। इसके बाद उन्होंने दशहरा की तारीख यानी 11 अक्तूबर 2024 लिखा है। बता दें कि जन्म के पहले दिन ही मसाबा गुप्ता ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखाई है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मसाबा ने मैटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और उनकी जमकर तारीफ भी की थी।

Bigg Boss 18 News : विवियन से मुस्कान तक, सभी कंटेस्टेंट की असली उम्र जानें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग