बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- साफ देखी गई ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे लोग

Sonbhadra news :- साफ देखी गई ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे लोग

Sonbhadra news :- [ रिपोर्टर रामेश्वर सोनी ] फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने वाले मनबढ़ों की वजह से कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। हाल ही में एक घटना में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण वाहन स्वामी के नाम पर गलत चालान काटा गया जबकि बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। यह मामला ट्रैफिक सुरक्षा और पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठाता है। ऐसी घटनाओं से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है और असली दोषियों तक पहुँच पाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस को इन मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है ताकि निर्दोष लोगों को झूठे चालान का शिकार न होना पड़े।

रॉबर्ट्स गंज सोनभद्र जनपद सोनभद्र के राबर्टसगंज बढ़ौली चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का कारनामा देखने को मिला। जो चौकाने वाला है। बाइक संख्या UP 64AR 1752 का वास्तविक वाहन स्वामी ओम प्रकाश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह ग्राम लसडी कला पोस्ट राजपुर जनपद सोनभद्र के निवासी हैंl घोरावल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलखुरी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।  प्रतिदिन की भांति आज भी विद्यालय में प्रातः 9:00 बजे पढाने आए। अपराहन लगभग 1: 25 बजे वाहन स्वामी के मोबाइल पर ₹1000 का चालान काटने का मैसेज आया। जबकि वे विद्यालय में पूर्ण समय तक उपस्थित रहे।

इसी रजिस्ट्रेशन नंबर पर बनी है दूसरी फर्जी प्लेट 

Sonbhadra news

उक्त वाहन संख्या से ही नाजायज रूप से अपना नंबर प्लेट लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी चलाई जा रही है। इस संदर्भ में वाहन स्वामी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि हमें भय है कि कहीं मेरे नंबर प्लेट को लगाकर कोई अपराधिक कुकर्म को न अंजाम दिया जाय। जिससे इसका खामियाजा हमें भोगना पड़े। उन्होंने अवैध नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग