बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » UP News: पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन….

UP News: पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन….

UP News :– योगी सरकार द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत ‘ओ’ लेवल और ट्रिपल सी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे पिछड़े वर्ग के युवाओं को डिजिटल युग में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना उद्देश्य

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि सरकार का यह प्रयास है कि पिछड़े वर्ग के युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार योग्य बनाया जाए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण से यह युवक-युवतियां अपनी क्षमता को निखार सकेंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज में आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और युवाओं को वैश्विक तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार करना है।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक डा. वंदना वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए है, जिन्होंने इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो।

इण्टरमीडिएट पास छात्रों को मिलेगा अवसर

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण उन पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए है, जिन्होंने इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/sonbhadra-news-a-student-became-dm-for-a-day-in-sonbhadra-repeated-story-of-nayak-the-real-hero/

10 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदक 10 अक्टूबर 2024 से 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.backwardwelfareup.gov.in या कम्प्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।

प्राप्त आवेदनों की जिला स्तर पर जाँच और सत्यापन के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया 25 अक्टूबर से 14 नवंबर 2024 तक पूरी होगी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 15 नवंबर 2024 से शुरू होगा।

Navratri 2024:– नवरात्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ये 13 चीजें बिलकुल वर्जित हैं

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग