बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » मध्य प्रदेश » MP News:– महिलाओं के पास फिर आए लाड़ली बहना योजना के पैसे, CM मोहन यादव ने खाते में डाले 1574 करोड़ रुपए..

MP News:– महिलाओं के पास फिर आए लाड़ली बहना योजना के पैसे, CM मोहन यादव ने खाते में डाले 1574 करोड़ रुपए..

MP News:– मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री ने त्योहारों की तैयारी में जुटी बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। इस योजना के तहत 1,574 करोड़ रुपए की राशि आज लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में, डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में यह धनराशि ट्रांसफर की।लाडली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल सके और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। त्योहारों के इस मौके पर राशि ट्रांसफर होने से महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

इस बार त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए योजना की किस्त पहले जारी की गई है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सितंबर माह की राशि भी हितग्राहियों के खातों में भेजी गई है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे उन्हें इस त्यौहारी मौसम में आर्थिक सहायता मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

संग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के बाद एक बड़ी आम सभा का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण है। इस सभा में लाडली बहन योजना, समिति समूह, वन समिति की महिला सदस्यों, महिला पंच, सरपंच और अन्य महिलाओं की भागीदारी होगी। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Bollywood News:– शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, घर बैठे टीवी स्क्रीन पर फ्री में देख सकेंगे ‘ डंकी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग