बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao News:– उन्नाव में बाढ़ में डूबा 6 साल का मासूम …

Unnao News:– उन्नाव में बाढ़ में डूबा 6 साल का मासूम …

Unnao News:– बांगरमऊ क्षेत्र के गंजमुरादाबाद के गाँव भुडा में 6 वर्षीय मासूम साहिल की बाढ़ के पानी में डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। साहिल, जो गाँव निवासी संदीप का बेटा था, घर के अंदर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर की सीढ़ियों तक पहुंचा और संतुलन खो बैठा, जिससे वह दरवाजे पर भरे बाढ़ के पानी में गिर गया। परिवार वाले उसे बचाने के लिए तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक साहिल बेहोश हो चुका था। परिजन उसे तुरंत बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Unnao News

गंगा नदी की बाढ़ का पानी भरा 

इस हृदयविदारक घटना से परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। गाँव में गंगा नदी की बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासी पहले से ही परेशान हैं। गाँववालों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेकर इसका शीघ्र समाधान करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएँ न हों।

घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने गाँव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

Unnao news :- नए तैनात एसपी दीपक भूकर ने कसा शिकंजा, सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग