बड़ी खबर
Sreelekha Mitra :- NEET आंदोलन के पोस्टर विवाद में बढ़ीं अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा की मुश्किलें, शिकायतों के बीच WhatsApp स्टेटस से फिर छिड़ी बहस S27 Ultra :- Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra की बैटरी डिटेल्स लीक, मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी क्षमता Ajit Agarkar :- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शिक्षा क्षेत्र में रखेंगे कदम, पत्नी संग शुरू करेंगे नया प्री-स्कूल Varanasi news :- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वाँ दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई को, 11,958 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियाँ, 51 स्वर्ण पदकों से होगा सम्मान Ayushmaan Sethi :- बाली में मंगेतर संग मंदिर पहुंचे आयुष्मान सेठी, शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद 13 पवित्र फव्वारों के नीचे मांगा आशीर्वाद E20 Fuel Policy :- डीपफेक और आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त हुए नितिन गडकरी, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- सोनभद्र में हुई मूसलाधार वर्षा, जनजीवन अस्त व्यस्त नदियां उफान पर, सैकड़ों गांव में नहीं रही बिजली

Sonbhadra news :- सोनभद्र में हुई मूसलाधार वर्षा, जनजीवन अस्त व्यस्त नदियां उफान पर, सैकड़ों गांव में नहीं रही बिजली

Sonbhadra news (करमा सोनभद्र डेस्क):- स्थानीय थाना अन्तर्गत हवाओं के साथ हो रही लगातार मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। करमा थाना क्षेत्र के बेलन नदी उफान पर हैं ।बेलन नदी लगातार बढ़ रहे पानी से कई गांव, बारी महेवा, कसया कला, कसया खुर्द, करकी, यमशोखर, रानीतारा, मोकरसिम, उसका दाई, कमहरिया, कतवरिया, किंगरी आदि दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

किसानों का धान बाढ़ के चपेट आ जाने से किसानो मे अफरा तफरी मची है। मूसलाधार बरसात और तेज हवा के कहर से सड़क सहित घरों पर दर्जनों पेड़ गिरने से अफरा तफरी मची रही है। कई जगह बिजली के पोल टूट गए तार जमींदोज हो गए। सैकड़ों गाँवों में बिजली पहले से प्रभावित चल रही है। बिजली के अभाव में घोरावल,रानीतार उप फिटर से क्षेत्र की लगभग एक लाख आवादी अंधेरे में गुजर कर रही है। हवा और पानी के कहर से ग्रामीण इलाके में कई जगह कच्चा घर गिरने से कई लोग बेघर हो गए। बिजली कब तक बहाल होगी इस पर विभागीय अधिकारी संसय में हैं।

कहा जा रहा है कि बारिश और हवा का यही हाल रहा तो कई दिनों तक बिजली के दर्शन मुश्किल हैं। तेज बारिश और हवा से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। लोग घरों में कैद हैं। जरूरी काम धंधा वाले लोग ही बाहर निकल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश में विश्वकर्मा पूजा प्रभावित हुआ तो कही कहीं लोग केवल औपचारिकता पूरी करने में लगे रहे।

मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो जाता है। नदियों के उफान पर आने से बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित समस्याएं आमतौर पर देखने को मिलती हैं:-

1.बाढ़ का खतरा: नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे गांवों में पानी भरने लगता है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/curry-leaves-you-will-be-surprised-to-know-what-happens-to-our-body-if-we-eat-curry-leaves-continuously-for-15-days/

2. बिजली गुल होना: लगातार बारिश और बाढ़ के कारण बिजली के खंभों और तारों को नुकसान पहुंचता है, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे जनजीवन और भी अधिक प्रभावित होता है, खासकर संचार और दैनिक जीवन की सुविधाओं में रुकावट आती है।

3.सड़क और यातायात प्रभावित :- बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और यातायात बाधित हो जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त भी हो सकती हैं।

4. खेतों और फसलों को नुकसान :- मूसलाधार बारिश और बाढ़ से खेतों में पानी भर जाता है, जिससे फसलें खराब हो जाती हैं। किसानों को इस वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

5. राहत और बचाव कार्य :- ऐसे समय में प्रशासन और राहत एजेंसियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सुविधाएं (खाद्य सामग्री, पानी, दवाइयां) उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Whatsapp:– व्हाट्सएप यूज़र अब इंस्टाग्राम जैसे इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं: क्या है यह, कैसे काम करता है

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग