बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » शिक्षा » Madhya Pradesh highcourt vacancy :मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर निकली वेकेंसी…..

Madhya Pradesh highcourt vacancy :मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर निकली वेकेंसी…..

भोपाल :- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर वेकेंसी निकाली है। सिविल जज के पद पर कुल 138 भर्तियां है। इसके लिए आवेदन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पोर्टल mphc.gov.in पर जाकर करना है।

एलएलबी डिग्री धारी युवाओ के लिए जज बनने का शानदार मौका है। इस भर्ती के लिए 18 दिसंबर को आवेदन की आखिरी दिनांक है। इसके बाद फॉर्म में करेक्शन 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जा सकेगा।

सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए होने वाली न्यायिक सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा रविवार 14 जनवरी 2024 को होगी। इसका रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को जारी होगा। सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 977 रुपये है। जबकि दिव्यांग/एससी/एसटी कैटगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क ₹577 रुपये है। जज भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में जमा करना है।

वेतनमान

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर भर्ती होने के बाद वेतनमान 77840-136520 लेव जे-1 सैलरी मिलेगी।

आवश्यक योग्यता

भारत का नागरिक होना चाहिए।

चरित्र अच्छा होना चाहिए और ऐसा कोई शारीरिक दोष न हो जो नियुक्ति के आयोग्य ठहराता हो।

मान्यता प्राप्त कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली होनी चाहिए।

एलएलबी के बाद कोर्ट में कम से कम तीन साल प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सिविल जज भर्ती नोटिफिकेशन Advt C.J.J.D.E.L.-22

आयु सीमा

सिविल जज बनने के लिए 1 जनवरी 2024 को आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी।

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-Suryodayasamachar

जुड़िये हमसे ट्विटर पर – Twitter

हर पल की ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ …

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग