बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » राजनीति » पीएम मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे वाराणसी

पीएम मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे वाराणसी

वाराणसी(उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी के काल भैरव मंदिर जाने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर क्रूज जहाज की यात्रा के लिए क्रूज पर सवार हुए। साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की।

जिसके मद्देनजर गोदौलिया चौक पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के प्रस्तावक संजय सोनकर ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन को लेकर कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में मुझे पार्टी का जो भी काम मिलता है उसे मैं पूरा करता हूं। एक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा इतना बड़ा सम्मान देने के लिए मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ की नगरी की देवतुल्य जनता-जनार्दन का नमन और वंदन! आज मेरा रोम-रोम काशी के कण-कण का अभिनंदन कर रहा है। रोड शो में आप सबसे जो अपनत्व और आशीर्वाद मिला है, वो अकल्पनीय और अतुलनीय है। मैं अभिभूत और भावविभोर हूं! आपके स्नेह की छांव में 10 वर्ष कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। आज मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग