हुगली( पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के हुगली शहर में लगातार सुबह नौ बजे से दंगे हो रहे हैं। जगह जगह मारपीट की सूचना मिल रही है । चुनाव आयोग द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह नौ बजे तक 15.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किए चार चुके है। मतदान केंद्र पर लगातार लड़ाई जारी है।
भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी का बयान
हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, “यहां पर वोटों की धांधली की जा रही है। खुलेआम वोटों की हेराफेरी हो रही है। पिछली बार यहां पर EVM मशीन तोड़ी गई थी और ऐसी ही शिकायत मिली थी। इन्हें लगा कि मैं यहां नहीं आऊंगी। यहां लाइन में खड़े हुए सभी मतदाता फेक हैं।”
हुगली लोकसभा में धनियाखाली विधानसभा क्षेत्र के मेहंदीपुर प्राथमिक विद्यालय बूथ केंद्र में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।
भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक आशा कर्मचारी को बूथ एजेंट को पैसे देकर बूथ पर बिठाया गया था। उसे यह बताया गया था कि रचना बनर्जी के लिए बूथ पर प्रचार करें। बूथ पर लोगों को टीएमसी पर मतदान देने को कहा रही है।
पश्चिम बंगाल में सुबह ग्यारह बजे 37.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है। पहले दो घंटों में उलबेरिया में सबसे ज्यादा वोट पड़े है।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







